🙏🤝 यही है पवित्र रिश्ते की पहचान 🤝🙏
कभी रिश्तो से ऊपर भी कुछ रिश्ते जुड़ जाते हैं
हर संभव प्रयास कर हम उसको दिल से निभाते हैं रिश्तो रिश्तो में वह बन जाते हैं दिल के मेहमान
यही है पवित्र रिश्ते की पहचान ।
कुछ अनजाने अनजानी राहों में बन जाते हैं अपने जुड़ जाते संबंध है उनसे जुड़ जाते हैं हर सपने मानवता की कसौटी पर बन जाते दो जिस्म एक जान
यही है पवित्र रिश्ते की पहचान।
दिल से दिल को जोड़ने वाले रिश्ते की यही परिभाषा मानो है बिल्कुल वह अपने ऐसी हो जाती अभिलाषा मिल जाते हैं इंसान अच्छे जिनके होते कर्म महान
यही है पवित्र रिश्ते की पहचान।
यही ख्वाहिश रहती है बस रहे ना कोई इच्छा अधूरी
हर कोण से कोशिश रहती रहे ना कोई बीच में दूरी संघर्ष की राहों पर जब कोई हाथ थाम लेता है इंसान
यही है पवित्र रिश्ते की पहचान।
🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝🤝
कुछ पल की जिंदगी है रिश्ते निभाते रहना है ।
अपना हो या कोई पराया सबको अपना कहना है।
जय हिन्द 🇮🇳🇮🇳
vp army ⚔️🇮🇳