डिटेक्टिव होइचोई-अब मूवी का नाम बंग्ला और इंग्लिश में लिखकर आता है। इसलिए हिन्दी में लिखने के लिए यही नाम समझ आया। यह एक कॉमेडी मूवी है। जो कहीं-कहीं रोमांटिक हो जाती है। आरम्भ से 40 मिनट की मूवी तो बहुत ही बढ़िया है। एकदम कॉमेडी से भरपूर। फिर रफ्तार कुछ धीमी हो जाती है। पर नयापन बना रहता है। अंत एकदम अजीब है लेकिन तार्किक है।
कहानी की बात करें तो समय 1904-05 का है। एक डिटेक्टिव है जो अंग्रेजों के लिए काम करता है और विदेशी जासूसी नॉवेल पढ़ने के बाद परेशान रहता है कि भारत में कोई ऐसा खूनी नहीं है जिसका केस चल करने में मजा आए। वो जासूसी में इतना डूबा हुआ है कि पत्नी को भी समय नहीं दे पाता। हीरो डिटेक्टिव बनने में जो मूर्खताएँ और क्रियाकलाप करता है। वो कई बार आपको लोटपोट कर देते हैं। चूँकि यूट्यूब पर फ्री है इसलिए कहानी के नयेपन के लिए एक बार अवश्य देख सकते हैं।
https://youtu.be/uiLn_pn0TAU