Hindi Quote in Poem by Piyush Merja

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

निकले है हम कदम बढाते 

वीर सेनानी हिन्दुस्तानी 

कूदते पार करेंगे पहाड़ो 

रोके हमें ना नदिया आज ।


क्या टिकेगा दुश्मन हमारा 

कर देंगे उसको बरबाद 

अस्त्र शस्त्र हो ना हो पर ये 

बाहे है तलवार-कटार ।


सपूत है हम वीर शिवा के 

प्रताप का निश्चल निर्धार 

सुभाषचंद्र के अनुयायी हम 

भगतसिंह का जुनून सवार ।


चुन लिया है रास्ता हमने 

जहा चले थे वीर हमीद 

खेतरपाल ने जहा बनायी 

जिन्दगी की जवानी हसीन ।


उसी राह पर हम निकले है 

कदम बढ़ाते हिंदुस्तानी 

मर मिटेंगे "वतन" के खातिर 

कहलायेंगे अमर शहीद ।

Hindi Poem by Piyush Merja : 111527207
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now