#आसमानी
छोटी मोटी सी कहानी है,
अपनी सुल्तानी आसमानी है।
क्या दिल, क्या दिमाग?
थोड़ी रूमानी है।
थोड़ी रूहानी है।
अंदर से देखो तो,
आग का गोला।
बाहर पानी पानी है।
हर कोई कहना चाहे,
अपने अपने तरीको से।
मिलती झूलती कहानी है।
कुछ ऐसे, जीए कुछ ऐसे।
मान लो तो नयी नयी,
ना मानो तो पुरानी है...
© लीना प्रतीश