Hindi Quote in Poem by Anil Kumar marwal

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आषाढ़ की बारिश सावन की झंकार होती है,
किसानों की उम्मीद की बहार होती हैं ।

मानसून की पहली दस्तक का पैगाम होता है,
दो बिछड़े हरियलो के रोने के बाद मिलने की आखरी आस होती है ।

मोर का अपनी प्रियसी से
मिलने का पल पास होता है।

बचपन की पहली बारिश ,मानो जिज्ञासा
शिव भक्तों में अपने प्रभु से मिलने
का उमंग और उत्साह, उल्हास होता है ।

मां भारती के वीणा के साथ, कोयल की कु कू, पत्तो की खड़खड़ आहट, मेंढको का टर टर, अद्भुत संगीत का संचार होता है ।

आसमान में मेघदूतों के अा जाने से
आशिकों के संदेशों का आदान-प्रदान होता है।
आसमान से टपकी ,धरा पर गिरी बारिश की पहली बूंद से मिट्टी के मिलन से खुशबू का पूरे वातावरण में संचार होता है।

आषाढ़ की बारिश सावन की
पहली झंकार होता है।
नए यौवन ,नव विवाहित जोड़े, साथी मित्रो में मुग्ध, नव आनंदित विचारो आभास होता है।

सावन की अठखलियो के साथ ही सखियों का मन स्वप्न झूले के पास होता है ।
नदियों में कल कलाहट, तेज हवाओं का मिलन एक साथ होता है ।
🥰😘अनिल कुमार🥰🙏 जय श्री महाकाल 😘🙏

Hindi Poem by Anil Kumar marwal : 111489073
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now