हिम शिखरों से,
सागर ताल तक,
विस्तृत मेरा,
भारत #विशाल ।
संस्कृत-संस्कृति,
ऋषि वेदज्ञान,
विज्ञान धरा,
भारत #विशाल ।
राग रागिनी,
भरत नाट्य,
काव्य -गीत
वैविध्य भरा,
भारत #विशाल ।
आग्नेय कभी,
वरुणास्त्र कहीं
अपरिमेय है,
व्यूह ज्ञान,
ओज भरा,
और शौर्य भरा
भारत #विशाल
भारत महान।
भारत प्रणाम।
भारत प्रणाम।।
#विशाल