#पापा
मेरे पापा
मेरे जीवन का आधार हैं
मुझे उनसे सबसे ज़्यादा प्यार है
❤❤
वो पापा
जिनकी परी हुँ मैं
ख़ुद बच्चों की माँ हुँ
पर उनकी बच्ची हुँ मैं
😊😊
शादी के हुए पन्द्रह बरस
मगर कोई ना गुज़रा ऐसा साल
एक दिन ना आए उनका फोन
ना पूछा हो उन्होंने मेरा हाल
😊😊
याद आता है
मेरा वो प्यारा बचपन
सबसे सुंदर था वो जीवन
"सोमन", "सोमनी", "बेटा"
कितने नामों से मुझे बुलाते
कभी कोई कहा ना टाला
जी भर मुझपर लाड़ लुटाते
😍😍
एक बात बताऊँ
पढ़ाई में तो अच्छी थी
पर 'मैथ' में थोड़ी कच्ची थी
'पहाड़े' याद ना होने पर
पापा की डाँट पड़ती थी
😄😄
एक बार पड़ी मैं बड़ी बीमार
हालत मेरी हुई खराब
भगवान के आगे हाथ जोड़
दुआ में मांगे यही जवाब
बेटी मेरी रहे सलामत
आ जाए चाहे उन पर आफ़त
😌😌
मेरे पापा
दुनिया हैं मेरी
बिना उनके ना जी पाऊँगी
माँ ना रही बर्दाश्त कर लिया
इनकी जुदाई ना सह पाऊँगी
हे प्रभु! यही तुझसे एक आस है
मेरे पिता सदा साथ रहें, स्वस्थ रहें
मेरा तुझपर ही ये विश्वास है
🙏🙏
एक दिन नहीं
मेरे पापा से पूरा जीवन है
कभी ना टूटे, कभी ना छूटे
ये अटूट बंधन है
I LOVE YOY PAPA....LOVE YOU A LOT
अनिता पाठक ( पापा की बेटी )
20-06-2020