आज फिर से मन में ये सवाल आया है
कोई हमारे लायक है,या हमें किसी के लायक बनना है।
आज फिर से मन में ये सवाल आया है
कोई हमारा दिल देखेगा,या हमें किसी के दिल में समाना है।
आज फिर से मन में ये सवाल आया है
कोई देखेगा हमारी खुशी, या हमें सबकी खुशी को देखना है।
आज फिर से मन में ये सवाल आया है
कोई हमारे बारे मैं सोचेगा,या हमें सबके बारे में सोचना है।
आज फिर से मन में ये सवाल आया है
कोई हमारा सपना पूरा करेगा,या हमें सबके सपने पूरे करने होंगे।
आज फिर से मन में ये सवाल आया है
कोई हमें अपनी ज़िन्दगी बनायेगा,या हमें ही सबको अपनी ज़िंदगी बनाना है।