Hindi Quote in Poem by Sunita Agarwal

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

# मूर्ख
दुनिया में जीने के लिए
होशियारी बहुत जरूरी हैं
थोड़ी चतुराई,चालाकी,
समझदारी बहुत जरूरी है।
दिल के सीधे सच्चों को
ये दुनिया मूर्ख बनाती है
जितना वो झुकते जाते हैं
उतना ही झुकाती जाती है।
निर्मल हृदय,पवित्र मन
माना बहुत जरूरी है
बिन इनके इंसान की
इंसानियत ही अधूरी है ।
पर स्वाभिमान कभी मत खोने दो
सीधे सच्चे और अच्छे बनो
पर अपनी पहचान मत खोने दो।

Hindi Poem by Sunita Agarwal : 111474481
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now