Hindi Quote in Blog by Arun Kumar Dwivedi

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

दूर जाने की जिद छोड़ जाने की जिद ।
दे गया जख्म कुछ न बताने की जिद.।
पेंड़ की डाल को काट कर ले गया ।
उसको थी अपने आँसू सुखाने की जिद ।
मस्तियां बालपन की न विस्मृत हुई ।
तोतले उत्तरों को न मैं भूला अभी ।
अपनी बहनों के राखी के धागे बता ।
क्या कमी थी बता भूल क्या हो गयी ।
कैसे विश्वास हो कैसे अहसास हो ।
तेरी हम सबको हँसने हँसाने.की जिद ।
तेरे कंधों पर जाने का अरमान था ।
देखता तेरे बेटों में तुझको कभी ।
मुक्ति पथ पर तू निकला अकेले अरे ।
पत्थरों के हैं बुत देख ले हम सभी ।
अब कभी मूर्त होगा नही तू प्रिय ।
हमको भी है तेरे संग जाने की जिद ।

Hindi Blog by Arun Kumar Dwivedi : 111473906
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now