मुश्किलों में यूं ही हंसाती रहना
ए ज़िन्दगी तूं यूं ही आती रहना.. !!
गम-ए-दौर में ख़ुशीयों के दिये जलाती रहना
खुशियों का दामन दिखा कर ना तूं छिपाती रहना.. !!
हसरतों के वादे मुझ पर यूं ही लुटाती रहना
हमें मरने के दौर में भी जीना सिखाती रहना.. !!
मुफलिसी में छलके अश्कों को सुखाती रहना
ज़िन्दगी बहार साथ मिरा तूं जो निभाती रहना.. !!