Hindi Quote in Shayri by Jyoti Prakash Rai

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#सजावटी
ठंडी हवाओं में भीनी भीनी खुशबू
पूरे बदन को महका रही हैं
क्या तुमने, इनसे, अपना हाल भेजा है
जो मुझमें, ये सिमटती जा रही हैं



ये रातों के रंगीन सजावटी तारे
तुम्हारेे मुस्कुराने से टिमटिमा रहे हैं
क्या तुमने कोई ख्वाब भेजा है
जो मेरी आंखों में जगमगा रहे हैं

ये अंधेरी रात हर तरफ सन्नाटा
किसी आहट का इशारा बता रही है
क्या ख्वाबों में खुद, तुम आ रहे हो
जो मुझे, तुम्हारा एहसास करा रही हैं

।। ज्योति प्रकाश राय ।।

Hindi Shayri by Jyoti Prakash Rai : 111472597
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now