ज्ञान का सागर इतना विस्तृत, जिसका कोई ओर न छोर
ज्ञान पिपासा बुझने न पाए, जब तक है जीवन की डोर
जीवन के इस भवसागर से, ज्ञान की नाव लगाती पार
है ज्ञान बिना जिंदगी अधूरी, जीवन का नहीं कोई सार
पग भर भी नहीं चले ये जीवन, ज्ञान तो है जीवन की बूटी
इसका मान नहीं समझे जो, निश्चित उसकी किस्मत है फूटी
जीवन निर्झर नीर सा चलता, अनुभव से जो सीख है लेता
मिले कहीं भी ज्ञान का मोती, जीवन को जगमग कर देता
समय बड़ा होता बलवान, स्वयं सिखाता गहरा ज्ञान
सीखना, सिखाना पुण्य का काम, इससे बड़ा नहीं कोई दान
#सीखना