मन मे थोड़ी लगन हो , हो बस थोड़ा विश्वाश
जीतेंगे हम हर बाजी,मिलके सब एक साथ

अंदर थोड़ी अगन हो, हो बस थोड़ा एहसास
बांटेंगे दर्द एक दूजे का,मिलके सब एक साथ

जीने में थोड़ी ललक हो, हो बस थोड़ा सा प्रकाश
जलायेंगे ज्ञान का दीपक,मिलके हम सब एक साथ

उपवन में थोड़ी महक हो, हो बस थोड़ी सी तलाश
खोजेंगे मार्ग सरल कोई,मिलके हम सब एक साथ

आपस मे थोड़ी सुम्मत हो, हो बस थोड़ा सा शिष्टाचार
पहुंचेंगे अपनी मंजिल तक,मिलकर हम सब एक साथ

फिजाओं में थोड़ी हवा हो, हो बस थोड़ा खुद मे प्यार
चलेंगें जीवन भर निरन्तर, मिलकर हम सब एक साथ

© Alok Sharma

Hindi Poem by ALOK SHARMA : 111438225

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now