आज एक सवाल खुद से कीजिए क्या आप अपनी जिंदगी के साथ #न्याय कर रहे है?
कही आप भी उन लोगो में शामिल तो नहीं है ना जो काम और पैसों के पीछे भागने में अपनी जिंदगी गवा देते है और ज़िन्दगी की मुस्कुराहट को जिंदगी में आने ही नही देते?
पूरी जिंदगी सिर्फ पैसे कमाने में गवाई है
जब फुर्सत के पलो में कुछ हसीन, मीठे, प्यारे लम्हे याद करने बैठोगे ओर याद करने के लिए कोई लम्हे ही ना हुए तो! क्या करोगे पूरी जिंदगी कमाए हुए उन पैसो का?
ज़िन्दगी में याद करने को कुछ किस्से होने चाहिए,
होठो पे मुसकान लाये ऐसे ज़िन्दगी के हिस्से होने चाहिए।
पैसे तो हर इंसान कमाता है यहाँ,
पर जो मुसीबत में भी साथ निभाये ऐसे रिश्ते होने चाहिए।।
तो कीजिये #न्याय अपनी जिंदगी से!!
बटोरिये हसीन यादे हर पल ज़िन्दगी से।
दीजिये हँसी जिंदगी को लीजिये हँसी ज़िन्दगी से,
ताकि हमे याद करने मिले लम्हे जिंदगी से।।
तो कीजिये #न्याय अपनी जिंदगी से!!