Hindi Quote in Poem by अमरेन्द्र कुमार तिवारी

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कोरोना के इस काल में
**********************

कोरोना के, इस काल में,
जीवन है... जंजाल में !
दो मीटर की, दूरी रखना,
आवश्यक है... हर हाल में !!

बाहर ना, आना-जाना होगा,
ना होटल में...खाना होगा !
हाथ साबुन से, धोकर ही,
स्वयं को......बचाना होगा !!

बिना 'मास्क' जो, बाहर निकले,
हम होंगे....काल के गाल में !!
दो मीटर की, दूरी रखना,
आवश्यक है... हर हाल में !!

भीड़-भाड़ से, बचना होगा,
घर पर ही, टहलना होगा !
सब्जी-मंडी में, भी इसका,
ध्यान सभी को, रखना होगा !!

लापरवाही की, अगर जो हमने,
सब फँस जाएँगे, जाल में !
दो मीटर की, दूरी रखना,
आवश्यक है... हर हाल में !!

कोरोना के, लक्षण पहचानो,
इसको अपना, दुश्मन मानो !
कोई दवा अभी, बनी नहीं है,
सिर्फ़ 'संयम' ही, सूत्र जानो !!

इस महामारी के, योद्धा का,
'सम्मान' करें....'करताल' में !
दो मीटर की, दूरी रखना,
आवश्यक है... हर हाल में !!

कोरोना के, इस काल में,
जीवन है... जंजाल में !
दो मीटर की, दूरी रखना,
आवश्यक है... हर हाल में !!

-अमरेंद्र कुमार तिवारी

Hindi Poem by अमरेन्द्र कुमार तिवारी : 111437987
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now