प्यार ऎसा भी
मैं अपने मातापिता के साथ देहरादून में रहती थी, एक बार मैं और मम्मी मेरी मासी के घर शिमला जा रहे थे। हम शिमला से कुछ ही दूर रह गए थे कि हमारी गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया। मम्मी के सर पे थोड़ी चोट आई थी परन्तु खून बहुत बेह रहा था। मैं मदद के लिय दूसरी गाड़ी को रोकने की कोशिश कर रही थी। लेकिन कोई भी हमारी मदद के लिए न आगे आया। शाम हो चली थी। मेरा दिल भय से बैठा जा रहा था फिर एक गाड़ी मेरे सामने रुकी, एक जवान सा लड़का गाड़ी से उतरा और मम्मी को अपने गाड़ी में बिठा दिया और मुझे उनके साथ पीछे बैठने को कहा। उसने मम्मी का नजदीक के अस्पताल में इलाज करवाया। मम्मी का खून ज्यादा निकल गया था। डाक्टर ने उनको खून चडाने को बोल दिया, परन्तु उनका ब्लड ग्रुप मिल ही नहीं रहा था, इतने में उस लड़के ने डाक्टर से कुछ बात की उस बार्ड में चला गया जहा मम्मी थी। मैने जा के देखा तो वो अपना खून मम्मी को दे रहा था। आधे घंटे में वह बाहर आया और मेरे बगल में बैठ गया।
मै चुपचाप उसे देख रही थी। सवला सा रंग, नय- नख बड़े प्यारे थे। दिल कर रहा था उसे देखती ही रह जाऊं। उसे देख के लग रहा था कि सौ सवाल पूछ लूं। लेकिन न मै कुछ बोल पाई और न उसने कुछ कहा। उसने अपनी ही गाड़ी में हमे मासी के घर तक छोड़ दिया। दिन रात मेरे मन में उसी के ख्याल रहे।
चोथे दिन हम घर वापिस के लिय निकले । हम तो घर पहुंच गए थे लेकिन दिल में कहीं छोड़ आई थी।
एक दिन मासी का फोन आया, मम्मी बाते कर रहे थे और बार बार मेरी तरफ नजर दे रहे थे। वो लोग शायद मेरी ही कुछ बाते कर रहे थे। थोड़ी देर का बाद मम्मी मेरे पास आए और बोले कि तुम्हरे लिय मासी एक अच्छा रिश्ता ले के आ रही है। मुझे सुनते ही जैसे करंट लग गया हो । मैने उसी अनजान को मन ही मन अपना सबकुछ मान लिया था। किसी और के साथ केसे शादी कर लेती
मासी और आने वाले थे। मम्मी ने मुझे अच्छे से तेयार कर दिया। वो लोग आ चुके थे। परन्तु में नीचे नहीं जा रही थी। आखिर सबने थक कर उसी लड़के को मुझे लेने भेज दिया जो रिश्ते करने आया था। मैने उसकी तरफ देखा और छट से उसके सीने से लग कर रोने लगी,
ये वही अनजान लड़का था। जिसका मै अंतिम चरण तक इंतजार करने वाली थी। उसने मुझे कहा तुम्हें कुछ कहने की जरूरत नहीं। तुम्हरे नेन सब ब्या कर चुके है।
मेरी भी पिछले 2 बर्ष से यही हालत है। मैने आश्च्य से उसकी तरफ देखा। तब उसने मुझे बताया कि वह मेरे मासी के घर के बगल में रहता है। और उसने मुझे मासी के बेटे के शादी में देखा था और वही अपना दिल खो बैठा।
#रोमांचक #ब्लॉग #रोमांस