Hindi Quote in Blog by Anil Sainger

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

झूठ का सच ? भाग – 6

दोस्तों, हमें मुश्किलें सब बताते हैं लेकिन हल कोई नहीं बताता है | पहले दूसरे शासकों ने हमें आगे बढ़ने नहीं दिया | हमारे ज्ञान और ध्यान को विकसित नहीं होने दिया और आज धर्म, धार्मिक कर्म-काण्डी, कथा-वाचक, ध्यान और ज्ञान पर भाषण देने वाले हमें आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं | यह किसी एक धर्म में नहीं, सब धर्मों में हो रहा है |
दोस्तों, जैसा पहले भी कहा गया है कि हमारी आज की स्थिति का जिम्मेदार हमारा मन है | असल में तो हम मन को भी दोषी नहीं ठहरा सकते क्योंकि मन की तो फितरत ही ऐसी है | जिम्मेदार तो असल में हम हैं कि हम आत्मा की आवाज सुनने की बजाय मन की सुन रहे हैं | जिस प्रकार अग्नि का धर्म है जलाना उसी प्रकार मन का धर्म है भटकन देना | आज इन विषम परिस्थितियों के बावजूद भी एक बात सबसे अच्छी है कि युवा, आधुनिक, अत्याधुनिक, भिखारी. सम्पन्न या पूर्ण सम्पन्न सब में ईश्वर के प्रति आस्था और विश्वास दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है | अगर आस्था बढ़ रही है तो फिर आप इसे कलयुग कैसे कह सकते हैं | इस समय लोगों की आस्था तो सतयुग की आस्था से भी ज्यादा है | कमी सिर्फ एक ही है कि ये आस्था दिशाहीन है | और इसे दिशाहीन हमारे तथाकथित धर्मगुरुओं ने बनाया है | उन्हें भी मालूम है कि जिस दिन जनसाधारण को दिशा मिल गई उस दिन उनकी दूकान सदा के लिए बंद हो जायेगी |
दोस्तों, चिकित्सा विज्ञान मानता है कि हमारे शरीर में मस्तिष्क है और मस्तिष्क से ही हमें सारे आदेश मिलते हैं | मस्तिष्क कभी भी खाली नहीं बैठता है | उस में हर समय विचार पनपते ही रहते हैं | एक दिन में लगभग पचास से साठ हजार विचार उठते हैं | हम सोच या विचार को कभी भी किसी भी हालत में रोक नहीं सकते | हाँ, उसे दिशा अवश्य दे सकते हैं | चिकित्सा विज्ञान के अनुसार मन या आत्मा की कोई जगह शरीर में नहीं है | असल में वह सही कहता है | आध्यात्म के अनुसार विचार के पुंज या ढेर को ही मन या दिल कहते हैं | और जिस शक्ति से शरीर चलता है वह आत्मा है | मस्तिष्क में विचार भी पनपते रहते हैं और साथ ही साथ उनका विशलेषण भी होता रहता है | मन यानी दिल में पुराने नए अनुभव विश्लेषण हर समय होता रहता है | सब आपके मन का खेल है | तभी तो आध्यात्म कहता है कि अपने मन को साधो | सब सांसारिक दुःख और सुख असल में आपके मन के बनाये हुए हैं | इसे ही माया का नाम दिया गया है | ये माया-मोह मन का बनाया हुआ है |

Hindi Blog by Anil Sainger : 111433615
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now