मातृ दिवस के अवसर पर कुछ पंक्तियां....
माँ के चरणों में सिर्फ जन्नत होती है
जो भी चाहें पूरी, हर मन्नत होती है
जीवन के हर सांस में, वास है उनका
मुश्किलें भी रुख मोड़ लें, जब उनकी रहमत होती है
हर कदम, हर दिन उनका ही है
बिन उनके चरणों के अधूरी, हर किस्मत होती है
"माँ" एक शब्द नहीं, पूरी दुनियां है
जिसमें समाई हुई, ऊपर वाले की नियामत होती है
...... ✍️पुष्पा शर्मा
#Kavyotsav2