हाँ मैं villain हूँ किंतु
तुम्हारे जैसा कभी किसी का दिल नहीं दुखाया
हाँ मैं कमजोर हूँ किंतु
तुम्हारे जैसा किसी को हाथ बटाने से पीछे नहीं हटा
हाँ मैं दुष्ट हूँ किंतु
तुम्हारे जैसा कभी दुर्योधन का काम नहीं किया
हाँ मैं मानसिक तौर पे कमजोर हूँ किंतु
तुम्हारे जैसा कभी दो भाईयों में सुलह कराने से पीछे नहीं भागा
हाँ मैं आम मनुष्य हूँ किंतु
तुम्हारे जैसा कभी राष्ट्रभक्ति से दूर नहीं गया
हाँ मैं गरीब हूँ किंतु
तुम्हारे जैसा सिर्फ अपना पेट भरके परिवार को भूखे सोने नहीं दिया
हाँ मैं मजबूर हूँ किंतु
तुम्हें अपना समझने से कभी मना नहीं किया