**** कविता *** विषय .जब प्यार किसी से होता है .... जब प्यार किसी से ,होता है ।
दिल मिलने को ,बैचेन होता है ।।
उसके प्यार में ,दिल तड़पता है ।
रात दिन उसके ,सपनों में खोता है ।।
उसके दीदार को ,पाने बहुत मचलता है ।
उसके गीत ,खुद ही गुनगुना रहता है ।।
उसके लिए ,ठंड़ी आहें रात दिन भरता है ।
उसके वियोग में ,चौधार आंसू बहाता है ।।
उसकी राह में ,पलकें बिछा भी देता है ।
मिलने की खुशी में ,नाचने भी लगता है ।।
उसको दिल से ,कभी भुला नहीं पाता है ।
उसके साथ चलने ,व्याकुल सा दिखता है ।।
उसके बिना संसार ,सूना सा ही लगता है ।
वह अपना हर पल ,उसके लिए सजाता है ।।
https://www.instagram.com/p/CAAAXmDFbYs/?igshid=tgsbv4io7joi