हे ईश्वर बस तुझसे एक ही याचना है
कि तू हमारी यह प्रार्थना सुन..... Bindu A
इस महामारी को हमसे दूर कर दे
ताकि हम फिर से आजादी से जी सकें
यू डर डर के नहीं जिया जा रहा
हमें पता है , हुई हमसे एक खता है
हमें इस महामारी ने बहुत कुछ सिखाया है
जैसे हम इन मूल्यवान चीजों को भूल ही गए थे
प्रकृति की वो हर चीज मूल्यवान है यह हम भूल गए थे
तूने हमें इससे रूबरू कराया इन सभी बातों से
हम भूल चुके थे कि हम यहां के प्रवासी हैं
इस सारी प्रकृति का तो तू एक ही मालिक है
ए मालिक ए ईश्वर हमें अपनी खता की इतनी बड़ी सजा मत दे
हम जीना चाहते हैं फिर से उन आजाद परिंदों की तरह...
हे ईश्वर बस तुझ से एक ही प्रार्थना है....