#दूल्हा "मेरा यार बनेगा दूल्हा_
हमारे देश में नेता और दुल्हा बनने के लिए किसी
क्वालीफिकेशन (पढ़ाई) की जरूरत नहीं है ।
बल्कि निकम्मे इन क्षेत्रों में जल्दी बाजी मारी ले जाते हैं।
जैसे लड़का निकम्मा हो तो मां बाप रिश्तेदार कहते हैं
शादी कर दो जिम्मेदारी आयेगी तो सम्हल जायेगा ।
जगन्नाथ (जग्गू)मेरा दोस्त ,अपने परिवार की एकलौता संतान है । बाप लखपति है अच्छा खासा हार्डवेयर का धंधा है । जेब भारी हो तो दो चार आलतू फालतू आगे पीछे होने लगते हैं । स्कूल के समय सिगरेट गुटके की
आदत लग गई और कालेज पहुंचते पहुंचते गांजा , शराब की लत लगा गई थी । मां बाप ने सोचा शादी कर दो
दुल्हा बनेगा दुल्हन आयेगी सुधर जायेगा ।
रिश्तेदारों से चर्चा हुई तो एक लड़की के माता-पिता
लड़की सहित जग्गू को देखने आन पहुंचे ।
नशेड़ियों की आदत होती है जब कोई जिम्मेवारी या महत्वपूर्ण काम होता है नशा जरूर करते हैं । जग्गू गांजा पीकर आ गये ।
लड़की की पिता ने पूछा-' बेटे क्या नाम है तुम्हारा ?
जग्गू- क्यों मेरे बाप ने नहीं बताया ।
उत्तर सुन कर वो सटपटा गये उन्हे कुछ शक हुआ जग्गू को गौर से देखा फैले से बाल आंखें लाल और कुछ झूमता सा ।
लड़की की मां ने पूछा 'बेटे कहां पड़ ते हो( मां की जबान थोड़ी भारी थी ।
" चलिए आप को दिखाता हूं"
-क्या ?
"अपना कमरा जहां से पड़ा रहता हूं अक्सर ।"
जग्गू की मां ने बात सम्हालने की कोशिश की 'बेटा
लड़की से कुछ पूछना है '
जग्गू बोले 'क्या पूंछना अच्छी खासी तो है '
फिर लड़की के पिता ने कहा बेटा अगर लड़की से अकेले में बात करनी हो तो कर लो।
"आपने क्या मुझे ऐसा लड़का समझ रखा है और आप
बाप हो कर ऐसी बात कर रहे हो ।
लड़की वाले समझ गये जग्गू उर्फ जगन्नाथ नशे में हैं।
वो तो साफ मना कर गये । फिलहाल तलाश जारी है ।