बदल गया ..

पत्ते सूखे थे
रिश्ते रूखे थे

बहुत चाहा मैंने
पर नहीं बदल पाया
कुछ भी

पत्ते सूखे ही रहे
रिश्ते रूखे ही रहे

फिर मैं ही बदल गया ..

आश्चर्य कि अब

पत्ते हरे हैं और
रिश्ते सब भरे हैं

:- भुवन पांडे

Hindi Poem by Bhuwan Pande : 111424927

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now