मुख मंडल का भाव बता देता
सबका जीवन चरित्र
ज्यों चित्रकार की गहराई की
परछाई होता है चित्र
मां की झलक है पुत्री तो
पिता का अक्स होता है पुत्र
चेहरा तो रंग बदलता है
इसके धोखे में मत रहना
है प्रथम द्वार यह परिचय का
अपना सा लगे तब हां कहना
#चेहरा

Hindi Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ” : 111422233

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now