आज जैन धर्म के प्रवर्तक स्वामी महावीर की जयंती है... उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए बताना चाहूंगा कि जैन धर्म के श्वेताम्बर सम्प्रदाय के तेरापंथी एवं स्थानकवासी पंथ में अपने मुंह एवं नाक को कपड़े से ढकने का चलन है, ताकि सूक्ष्म जीव श्वास के साथ शरीर में प्रवेश न कर सकें...आज हमें आवश्यकता इस शिक्षा को ग्रहण कर इसका पालन करने की, जिससे हम कोरोना सहित दूसरे विषाणुओं से बचे रहें...हम स्वस्थ रहेंगे तभी देश और समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगे...🌹🙏🏻🚩🇮🇳