#सवाल
"छोड़ देना अच्छा है"
छोड़ देना अच्छा है
वो सवाल जिसका जवाब ना मिले।
छोड़ देना अच्छा है वो दर।
जहां बात अनसुनी होती हो।
छोड़ देना अच्छा है वो रिश्ता।
जहां कद्र ना होतीं हो।
छोड़ देना अच्छा है वो हाथ।
जो वक्त पर साथ छोड़ दें।
छोड़ देना अच्छा है वो दोस्त।
जो मतलब के लिए साथ चलें।
छोड़ देनी अच्छी है वो आदत।
जो हमारे लिए लत बन जाये। ✍️ परेश मेहता