किसी की बेबसी का
यूं ना उठाओ फायदा
खुदा भी अमादा हो जाए
तुझे बर्बाद करने के लिए
करो ना कहूं या प्रभु की करुणा
क्योंकि इसमें भी है कुछ सबक
अगर समय रहते ही हो गए सतर्क
मानव जन्म लिया है तो मानवता रखो
पशु पक्षियों पर करो दया
दीन हीन की करो मदद
वरना प्रकृति नहीं छोड़ेगी
याद रखना प्रकृति है तो हम हैं
प्रकृति हमसे नहीं हम प्रकृति से
अगर अनायास ही किया
प्रकृति का दोहन
मिनटों में काल
गर्भ में चले जाओगे
फिर शायद कोयला पेट्रोलियम
जीवाश्म के रूप में होगा
तुम्हारा अस्तित्व
तुम्हारा अस्तित्व पृथ्वी से है
और पृथ्वी को रौंद रहे
इतिहास के पन्नों को ही पढ़ो
प्रकृति कैसे कैसे खेल खेलती है
जो प्रकृति के साथ करता है खिलवाड़
कभी सुनामी तो कभी भूकंप
तो कभी जाता है ज्वालामुखी फट
अगर नहीं जाना चाहते
काल के गाल में अभी समय है
#सवाल