#सवाल
तुम आते ही मुझ पर कुछ यूँ बरस पड़े ,
और बताया भी नहीं इसमें मेरी ख़ता क्या है ?
हम तो थामे बैठे थे बस तेरा ही दामन ,
अब तू बता दे मुझको तेरे दिल की रजा क्या है ?
तेरे नाम से बदनाम हम हुये इस जमाने में,
मेरी मुहब्बत पर तेरी बेरुखी ,उफ़ ये माजरा क्या है ?
तूने अपनी निगहबानी से जो दूर कर दिया मुझको,
#सवाल फ़कत सिर्फ इतना,कि इसमें मेरी खता क्या है ?
शोभा शर्मा
दि. 01/04/2020