"कोरोना-कोरोना"
अब,चले जाओ ना...
थम सा गया है,
अपना देश
अब, इसको चलने दो ना।
आगे पीछे, ऊपर नीचे
दाएँ बाएँ हर जगह है,
कोरोना ही कोरोना।
जो नही रखता लगाव, खबरों से
उनको भी करा गया है,
खुद से ताल्लुक, ये कोरोना
घबराता है खांसने से दिल,
जब होता है श्वसन में मुश्किल
बुखार के साथ,
ले आता है अपना ख़ौफ कोरोना
स्कूल बंद है, काम रुक गया
लेकिन....
निरंतर चलता जा रहा है, कोरोना
"वुहान" से निकला, "इटली" में टपका
अब हर जगह है कोरोना का रोना ।
क्यों सता रहे हो हमे
अब, बस भी करो ना...
वायरस के इस जंजाल से,
अब हमें निकलने दो ना