खिलखिलाती तेरी बेबांक हँसी, लहराती जुल्फे, वो खुलकर बांते, बाँतो मे मजाक, मजाक मे छेडना, छेडकर मनाना, सीधे से बोलना, माफी ना मांगना याद आता है l
तेरी प्यारी सी सुरत, वो सुंदर सी मूरत, आँखो की चमक, चरित्र की महक, गुलाबी होंट, होंटो पे तील, सांफ सा दिल याद आता है l
तेरा याद आना, मेरा खो जाना, यादो मे रहना, खयालो मे बहना, बहकर संभलना याद आता है l
वो चूप सा रहना, न सुनकर समझना, गले से लगाना याद आता है l