फैलाओ मत हाय कोरोना ।हाथ मिलाना छोड़ो न ।
बच्चों संग बैठो निज घर में बाहर जाना छोड़ो न ।।
साफ- सफाई निज शरीर की नियमित किया - करो ।
अनजानों से मिलो अगर तुम सदा नमस्ते किया करो ।
जाँच कराओ यदि आभास हो सरदी खाँसी का ।
आँवला गिलोय हल्दी तुलसी का सेवन किया करो।।
भयभीत नहीं हो राष्ट्र भ्राताओं लड़ना छोड़ो न ।।
निज आचार विचारों पर यदि होगा संयम अपने ।
हरा के माँनेगे इसको जो दिखा रहा डर के सपने ।
हमने जीते कई युद्ध विस्तृत है इतिहास हमारा ।
पद स्पर्श पुनर्जीवित कर विचरें संस्कृति पर अपने ।।
एक दिन भागेगा यह राक्षस संयम को बस जिया करो ।।