कोरोना वाइरस के खतरेका हर एक पहलू समजने के बाद इतना तो तय है की हमे जागरूक हो के दूसरोको भी जागरूक कर इससे बचने का उपाय करना होगा , न की गो कोरोना ....गो कोरोना के नारे लगाने से कुछ होगा । अगर ऐसा होता तो दुनिया का हर एक गरीब हर वक़्त गो गरीबी ....गो गरीबी के नारे लगाता ओर अमीर बन जाता । सोश्यल मिडिया पे इसका जोक बनाना , इसको हलके मे लेना हम पर ही भारी पड शकता है। तो अब बहुत हुआ हंसी मजाक या व्हाट्सएप ज्ञान! अब हमे गंभीर हो कर पूरी सावधानी बरतना होगी । जैसे भीड़भाड़ से बचना , हाँथ मिलाने से बचना आदि बहुत जरूरी है । यदि सम्भव हो तो तुरंत सेनेटाइजर और हैंडवॉश खरीदें,
सेनेटाइजर जेब/पर्स में ले के चले । साथ ही हैंडवॉश+एक बाल्टी पानी घर के दरवाजे में रखें व घर पहुँचतें ही हाँथ धोएं। हम सब की जागरूकता और सावधानी ही अभी एक मात्र उपाय है।
क्युकी जागरूक होगा इन्डिया तभी तो कोरोना से निपटेंगा इन्डिया।
#पहलू