Hindi Quote in Quotes by ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आज संध्या सोमवार का सुविचार सत्य वचन एवं आपके लिए विशेष जानकारी आपके दोस्त मित्र साथी ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़ के द्वारा
आप जो दूध पी रहे हैं, वह मिलावटी तो नहीं? पहचानने में मदद करेंगे ये टिप्स

1 सबसे पहले दूध में पानी की मिलावट को परखने के लिए किसी लकड़ी या पत्थर पर दूध की एक या दो बूंद गिराइए। अगर दूध बहकर नीचे की तरफ गिरे और सफेद निशान बन जाए तो दूध पूरी तरह से शुद्ध है ।
2 दूध में डिटर्जेंट की मिलावट को पहचानने के लिए, दूध की कुछ मात्रा को एक कांच की शीशी में लेकर जोर से हिलाइए। अगर दूध में झाग निकलने लगे तो इस दूध में डिटरर्जेंट मिला हुआ है। अगर यह झाग देर तक बना रहे, तो दूध के नकली होने में कोई संशय नही है।
3 दूध को देर तक रखने पर, असली दूध अपना रंग नहीं बदलता है। जबकि दूध अगर नकली है, तो वह कुछ समय बाद पीला पड़ने लगेगा।
4 दूध को दोनों हाथों में लेकर रगड़कर देखें। अगर दूध असली है, तो सामान्य तौर पर चिकनाहट महसूस नहीं होगी। लेकिन अगर दूध नकली है, तो इसे रगड़ने पर बिल्कुल वैसी ही चिकनाहट महसूस होगी, जैसी कि डिटर्जेंट को रगड़ने पर होती है।

ऐसे और भी अनेक महत्वपूर्ण तथा दैनिक जीवन में उपयोगी आयुर्वेदिक उपाय जानने तथा सम्पूर्ण जानकारी के लिए अपने दोस्त को कमेंट करके हौसला बढ़ाएं आप लोगों को यह अनुभव कैसा लगा अवश्य बताएं
प्रस्तुति--ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़

Hindi Quotes by ब्रह्मदत्त त्यागी हापुड़ : 111365291
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now