ये जानकर अच्छा लगा कि कोई खैरियत पूछने वाला है,
ये जानकर अच्छा लगा कि कोई परवाह करने वाला है,
चलो कोई तो है बातें करने वाला,
तो ये जानकर भी अच्छा ही लगा,
जब कोई नहीं था समझने-समझानेवाला तो अक्सर बुरा लगता था,
पर अब जो है तो अच्छा लगता है,
एक मुद्दत के बाद टूटी ये जो तन्हाई,तो अच्छा लगा!!