"मेरी प्यारी बिटिया "
नन्हें-नन्हें पैरों तले कब आ गई मेरे अंगना
मेरे सपनों को बना दिया हकीकत
में भी कभी इतनी सी छोटी होगी यह एहसास कराया तूने मुझे
तेरे साथ ने मुझे मिला दिया मेरा सब कुछ
तू चली थी मेरी उंगली पकड़कर पर मैं चलना चाहती हूं तेरी उंगली पकड़कर
मेरी प्यारी बिटिया तेरे साथ से ही मुझे खुशनसीबी महसूस होती है
तेरे वजूद से जुड़ा है मेरा अस्तित्व एक मां होने का
बिंदु अनुराग ०३/०२/२०