कुछ सबालत
------------------
सब कहते हैं कि उन्हें सादगी पसंद है,
क्या बाक्य में सभी को सादगी पसंद है
अगर ऐसा है तो बो लोग कौन हैं
जो हर रोज़ ग्लेमर की डिमांड करते हैं
यहाँ हर कोई झूठे लोगो से परेशान है
अगर सभी यहाँ सच के साथी ही हैं
और सच सुनना सच बोलना पसंद है
तो झूठ बोलने बाले लोग छुपे कहा हैं
सभी कहते हैं कि चेहरे की खूबसूरती नहीं
बस मन की सुंदरता भी देखी जाती हैं
क्या बाकये में सभी ऐसा ही करते हैं
अगर करते हैं तो मन का सुन्दर इन्सान
हर जगह अपमानित और दुखी क्यूँ हैं
- Rj krishna