सुकून..कहा मिलता है
जब कोई डिलीवरी मेन को पानी पिलाती हूं
ओर वो थैंक्यू वाली स्माइल सुकून देती है.
जब हॉस्पिटल में कोई रोते हुए को हाथ पकड़कर
हौसला दू ओर प्रार्थना करू तब सुकून मिलता है.
जब कोई रोते बच्चे को कार्टून सा चहेरा बनाके
हसाती हूं तो सुकून मिलता है
भीड़ में कभी किसी को रास्ता क्रॉस करवा देती
हूं तो सुकून मिलता है
अपनी सीट किसी ओर को देती हूं
तो सुकून मिलता है.
जब भी ओला या उबर वाले को ठंडा पानी
पिलाती हूं तो सुकून मिलता है
अपने लिए तो हर कोई जीता है
ये छोटी सी खुशियां लाखो कमाने पर भी नहीं मिलती.