उसका वो धीरे से शर्माना,
शरमा कर वो धीरे से मुस्कुराना,
उसके गालों में पड़ते वो डिम्पल,
काफी है इस दिल में समाने के लिए।
उसका वो तिरछी नजर से देखना मुझे,
देखकर फिर नज़रे चुराना,
वो नजर का नजर से मिलना,
वो आंखो ही आंखो में इजहार होना,
काफी है इस दिल में समाने के लिए।
उसका वो मुझे देखकर ब्लश करना,
वो रातो में साथ साथ चलना,
लेके हाथो में हाथ यूं,
उसका वो मेरी बाहों में समा जाना,
काफी है इस दिल में समाने के लिए।
उसका वो टाईट हग करना,
उसका वो आंखो में देखना,
वो धीरे से लब का लब से मिलना,
फिर डर से पीछे हट जाना,
काफी है इस दिल में समाने के लिए।
उसका वो शरारत करना,
वो प्यार से मुझे मारना,
वो प्यार के दो मीठे बोल,
वो प्यार में डूबे हम दो लोग,
काफी है इस दिल में समाने के लिए।
उसका वो इस दिल में हमेशा के लिए रह जाना,
वो उसका प्यार भरा मासूम चहेरा,
उसकी वो नशीली आंखे,
वो कांपते हुए होंठ,
वो बारिश में भीगा हुआ बदन,
वो शादी की रात,
काफी है इस दिल में समाने के लिए।।