तु बढा ले एक कदम, मै दो कदम बढाना चाहती हूँ.
हजारों कमियाँ मुझमें, तेरी दो तीन अपनाना चाहती हूँ.
मेरा नाम अच्छा है, पर तेरा सरनेम जोडना चाहती हूँ.
है मजबूरियां, तुझे बीन बताये समझाना चाहती हूँ.
कुछ इस तरह तुझे पाना चाहती हूँ.
तू राज और मै तेरी सिमरन
तू दूल्हा और मै तेरी दुल्हन
तू मंदिर और मै तेरी पूजा
कुछ इस तरह तुझे पाना चाहती हूँ.