आज भी एक फोन की घंटी का इंतजार है मुझे,
जिस पर तेरा नाम लिखा हो,
वह कॉल का इंतजार है मुझे ।
अरसा हो गया तेरे से बात किए हुए ,
तुम्हें प्यार किए हुए।
वह फोन कॉल,
मैंने तो किया था तुझे बड़ी बार,
परंतु तुमने नहीं मिला उठाया मेरा कॉल एक बार।
आज जो शिखर की ऊंचाई ,मैंने छू ली है ,
जो मुकाम पाने की चाह की थी मैंने ,
हां ,आज उसकी पहली सीढ़ी
चर ली मैंने।
सब ने मुबारक दी मुझे ,
पर तुमने बात नहीं की मेरे से ,
बस तुम्हारी एक कॉल का इंतजार है मुझे ।