अजीब है यह जिंदगी की पहेलियां ना सुलझती है नाही समझ में आती है ।
कभी इतना हंसाती है की आंखों में पानी आ जाता है और कभी इतना दु:ख देती है कि आंखों से एक भी आंसू नहीं निकलता ।
वैसे तो सभी रास्ते खुले कर देती है पर जो हमारी मंजिल है उसके सामने ही बड़ी सी दीवार खड़ी कर देती है ।
यह जिंदगी हमें सपने दिखाकर जीने का मकसद देती है और वही सपने तोड़ कर ना जीने देती है और ना ही मरने देती है ।
जिंदगी हमें हर मुकाम पर ले जाती है, कभी दुश्मन से भी ज्यादा बुरी बन जाती है और कभी प्यार से भी ज्यादा प्यारी बन जाती है ।
जिंदगी के अहम मुकाम प्यार और दर्द है, किसी को प्यार देकर स्वर्ग में ले जाती है और किसी को दर्द देकर नर्क में डूबा देती है ।
यह जिंदगी एक खुली किताब है, जिसके हर पन्ने पहले से लिखे हुए हैं ।
जिंदगी एक गीत है और हमें बस वह गाना गुनगुनाते रहना है ।
यह जिंदगी एक तितली है कभी इस फूल पर कभी उस फूल पर उड़ती रहती है ।
जिंदगी हमें बांटना सिखाती है और कभी बटोर ना भी सिखाती है ।
जिंदगी एक खिले हुए फूल सी है तो कभी मुरझाए हुए फूल सी बन जाती है ।
हमारी जिंदगी उस चांद की तरह है, जो कभी अमावस का अंधेरा होती है और कभी पूनम का उजाला होती है ।