कब कौन सा राज्य गठित हुआ थाः-- Part-1.
-- जम्मू एवं कश्मीर (1948): जम्मू-कश्मीर के राजा हरिसिंह ने भारत में विलय के कागजातों पर हस्ताक्षर किए। 1956 में इसे भारतीय संघ का हिस्सा घोषित कर दिया गया। अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करके इसे केंद्र शासित प्रदेश में परिवर्तित कर दिया गया।
-- उत्तर प्रदेश (1950): राजनीतिक रूप से देश का सबसे महत्वपूर्ण राज्य है यह प्रदेश। उत्तर प्रदेश बनने से पहले इसे यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था, जिसमें अवध और आगरा भी शामिल थे।
-- बिहार (1950): 22 मार्च 1912 को इस राज्य को अंग्रेजों ने बनाया था। 26 जनवरी 1950 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया। साल 2000 में बिहार से विभाजित करके झारखंड नाम का एक नया राज्य बनाया गया।
-- असम (1950): अंग्रेजों ने 1826 में असम को अपने अधिकार में लिया था। 1874 में यह बंगाल से विभाजित किया गया था। 1912 में इसे पुनर्गठित किया गया था। मेघालय, नगालैंड और मिजोरम भी इसमें शामिल थे।
-- ओडिशा (1950): एक अप्रैल 1936 को अंग्रेजों ने उड़ीसा को एक अलग राज्य घोषित किया था। 1950 में यह भारतीय राज्य बना और 2011 में इसका नाम बदलकर ओडिशा किया गया था।
-- तमिलनाडु (1950): ब्रिटिश शासनकाल इसे मद्रास प्रेजिडेंसी कहा जाता था। 1950 में यह भारतीय प्रांत बना और 1969 में इसका नाम तमिलनाडु किया गया था।
-- आंध्र प्रदेश (1953): 1 नवंबर 1956 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था। इससे पहले यह मद्रास का हिस्सा था। 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को अलग राज्य तेलंगाना नाम दिया गया।
-- मध्य प्रदेश (1956): ग्वालियर, इंदौर और भोपाल रियासत को मिलाकर मध्यप्रदेश को बनाया गया था। सन 2000 में इसे विभाजित छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाया गया।
-- केरल (1956): त्रावणकोर, कोचीन और मलाबार को मिलाकर 1956 में केरल राज्य का गठन किया गया है।
-- कर्नाटक (1956): एक नवंबर 1956 को मैसूर राज्य का गठन किया गया था। 1973 में राज्य का नाम कर्नाटक कर दिया गया।
-- महाराष्ट्र-गुजरात (1960): महाराष्ट्र और गुजरात, बॉम्बे प्रेजिडेंसी का हिस्सा थे। एक मई 1960 को महाराष्ट्र और गुजरात को विभक्त करके दो अलग-अलग राज्य बना दिए गए।
-- नागालैंड (1963): असम से नगा क्षेत्र को अलग करके एक दिसंबर 1963 को नगालैंड राज्य का गठन किया गया था।
-- पंजाब (1966): पटियाला रियासत में आठ छोटी-छोटी रियासतों को विलय करके पंजाब का गठन किया गया था। 1966 में पंजाब से हरियाणा को अलग किया गया और चंडीगढ़ को दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी बनाया गया।
-- हिमाचल प्रदेश (1971): 1950 में 30 रियासतों को मिलाकर हिमाचल प्रदेश बनाया गया था। 1956 में इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था और 25 जनवरी 1971 को इसे पूर्ण राज्य बनाया गया।
-- मणिपुर (1972): 1947 में मणिपुर को भी स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। 1956 में यह केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया और 21 जनवरी 1972 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।