Hindi Quote in Good Morning by Archana Singh

Good Morning quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मेरा बचपन

कहाँ गया वह?

?☺️?
भोला बचपन।

कागज़ की कश्ती से ही

खुश हो जाया करते थे हम।

मिट्टी के गुड्डे गुड़ियों संग,

सदा खेला करते थे हम।

कहाँ गया वह?

भोला बचपन

कागज़ की जहाज़ बना

हवाओं में उड़ाया करते थे।

बच्चों की ही रेल बना,

झूमा गाया करते थे हम।

लूडो, कैरम घर में खेल

कोलाहल करते थे हम।

रंग बिरंगी तितलियों

संग बगिया में भागा करते थे।

कहाँ गया वह?

भोला बचपन

रंगीन पतंगों को उड़ा,

अंबर को छूआ करते थे हम।

छोटी छोटी बातों में ही

बेहद खुश हो जाया करते थे।

सपने कुछ पूरे होते

और कुछ अधूरे ही रहते

फिर भी मुस्कुराया करते थे हम।

कोई लौटा दे वो

मेरा बचपन।

जिसमें सदा ही हर पल

हर हाल में खुश रहते थे हम।

.....अर्चना सिंह जया

Hindi Good Morning by Archana Singh : 111276277

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now