आओ सनम,एक नई शुरुआत
तेरे साथ करें
जिंदगी के धूप और छाँव
तेरे नाम करें
जिंदगी की हर सुबह, हर रात तेरे नाम करें
दिल के हर जज्बात ,हर खुशी
तेरे नाम करें
ये महकती फिजां, ये नजारे,चाँद और सितारे
तेरे नाम करें
ख़्वाहिशों की इस आंधी को
आज सनम ,तेरे नाम करें
आओ सनम ,एक नई शुरुआत
तेरे साथ करें।