खुद को इस दिल में बसाने की
इजाज़त दे दो
मुझको तुम अपना बनाने की
इजाज़त दे दो
तुम मेरी ज़िन्दगी का
एक हसीं लम्हा हो
फूलों से खुद को सजाने की
इजाज़त दे दो
मैं कितना चाहता हूँ
किस तरह बताऊँ तुम्हे
मुझे यह आज बताने की
इजाज़त दे दो
मुझे क़ैद कर लो
अपने इश्क में दोस्त
यह जान तुम पे लुटाने की
इजाज़त दे दो
नहीं है शौक आपको
भूलने का मगर
मुझे यह दुनिया भूलने की
इजाज़त दे दो