Hindi Quote in Gandhigiri by VIKAS BHANTI

Gandhigiri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

इंजीनियरिंग कॉलेज कई मायनों में बाकी शिक्षा संस्थाओं से अनुशासन के मायने में अलग होता है । नेता गिरी, क्लास बंक, धरना प्रदर्शन जैसी चीज़ें एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट के जींस तक में नहीं पायी जातीं ।

हमारा सेकंड ईयर का हॉस्टल बहुत बड़ा था, 400 कमरों का और हर 10 कमरे पर एक बाथरूम मौजूद थे इस तरह 40 बाथरूम थे पर ऑपरेटिव केवल 9 थे, लाइनें लगतीं थीं सुबह की ज़रूरतों के लिए ।

मैं भी इन लाइनों में शरीक तो होता था पर दिल और पेट दोनों इस सिस्टम को एक्सेप्ट करने को तैयार नहीं थे । एक दिन अपने 10 दोस्तों के साथ मैं सुबह 6 बजे कॉलेज बिल्डिंग पहुँच गया और वहां फ्रेश हुआ । अब ये रुटीन बनने लगा और संख्या 10-20-30 होते हुए 50-60-70 तक पहुँच गयी । अब तक जो लाइनें हॉस्टल के भीतर लग रहीं थीं वो खुले आम नज़र आ रहीं थीं ।

लेक्चरर, प्रोफेसर, डीन, सीनियर, जूनियर सबके सामने हम लाइन लगाए खड़े रहते थे वो भी बरमूडा/बॉक्सर और बनियान में ।

एक सोच आन्दोलन में बदल गयी और जो बाथरूम 10 सालों से बंद पड़े थे रातों रात चालू करवाये गए ।

सही सोच से किया गया हर काम गाँधी गिरी होता है

Hindi Gandhigiri by VIKAS BHANTI : 111264033
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now