Hindi Quote in Poem by Mahi Joshi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

फ़क़त साँस भरना मंज़ूर नहीं
मुझे ऐसे मरना मंज़ूर नहीं

इश्क़ करना है तो मिल के करो
अकेले करना मंज़ूर नहीं

निगाहों में न बसना मंज़ूर है
निगाहों से उतरना मंज़ूर नहीं

मुद्दत लगी है संवरने में मुझको
मुझे फिर बिखरना मंज़ूर नहीं

मंज़ूर है उड़ उड़ के गिरना
परों को कतरना मंज़ूर नहीं

मंज़ूर है अपनी शर्तों पे सबकुछ
मुझे कुछ भी वरना मंज़ूर नहीं

MD....

Hindi Poem by Mahi Joshi : 111262413
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now