Hindi Quote in Good Night by Devesh Mishra

Good Night quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मुझ पर ये कैसी रब की इनायात हो गयी
गुज़रा जिधर से फूलों की बरसात हो गयी

क़िस्मत की दोस्त मुझपे इनायत तो देख ले
मुद्दत के बाद उनसे मुलाकात हो गयी।

बातों में उनकी मुझको पता ही नहीं चला
कब दिन ढला था और कहाँ रात हो गयी।

आते ही उनके बज़्म का मंज़र बदल गया
लगता है जैसे कोई करामात हो गयी

हासिल देव तुझको ये साग़र का फ़ैज़ है
तूने ग़ज़ल कही ये बड़ी बात हो गयी।

Hindi Good Night by Devesh Mishra : 111262395
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now