ये दिल भी सच में बड़ा अजीब है होता ,
उसके साथ ना होते हुए भी उसके होने का अहसास है कराता ।
नही जानता कि वो नसीब में है इसके या नहीं ,
पर फिर भी उस से प्यार है किये जाता ।
एक चेहरा है जो इसको भुलाये नहीं भूलता ।
एक याद है उसकी जो दिल में बसा रखी है इसने ।
कुछ ख्वाब है जिनके पूरा होने की हसरत है करता ।
ओर कुछ सवाल है अनसुलझे से जिनका जवाब है जानना चाहता ।
ये दिल भी सच में बड़ा अजीब है होता ।
उसके साथ ना होते हुए भी उसके होने का अहसास है कराता ।